कतर के पूर्व अमीर के निधन के बाद केरल में राजकीय शोक
कतर के पूर्व अमीर के निधन के बाद केरल में राजकीय शोक
तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई (भाषा) कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन के बाद केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार केरल में सोमवार को राजकीय शोक मनाया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का रविवार को निधन हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी विभागों और जिला अधिकारियों को शोक मनाने के निर्देश जारी किए हैं।
भारतीय झंडा संहिता के अनुसार इस शोक के दौरान उन सभी जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां आम तौर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।
सरकार ने एक आदेश के जरिए निर्देश दिया है कि शोक की अवधि के दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन या जश्न वाले सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले उन सभी कार्यालयों को सूचित करें जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
विभागों के प्रमुखों और अन्य संबंधित अधिकारियों से भी कहा गया है कि वे इन निर्देशों को लागू करने के लिए तुरंत कदम उठाएं।
भाषा सुरभि रंजन
रंजन

Facebook


