जम्मू-कश्मीर के रामबन में दो बसों और एक कार की टक्कर होने से अमरनाथ यात्रियों समेत 18 घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन में दो बसों और एक कार की टक्कर होने से अमरनाथ यात्रियों समेत 18 घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन में दो बसों और एक कार की टक्कर होने से अमरनाथ यात्रियों समेत 18 घायल
Modified Date: July 13, 2026 / 11:57 am IST
Published Date: July 13, 2026 11:57 am IST

रामबन/जम्मू, 13 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दो बसों और एक कार की टक्कर में कम से कम 18 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में अधिकतर अमरनाथ यात्री हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर चंद्रकोट लंगर स्थल के बाहर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसके बाद एक अन्य बस और कार भी इसकी चपेट में आ गईं।

उन्होंने बताया कि तीनों वाहन कश्मीर जा रहे तीर्थयात्रियों के काफिले का हिस्सा थे और हादसे में सभी वाहनों को नुकसान पहुंचा।

अधिकारियों ने कहा कि बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचा और घायलों को रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

रामबन जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुदर्शन सिंह कटोच ने बताया कि 18 घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

भाषा मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में