कोच्चि, चार मई (भाषा) केरल के उत्तरी परवूर निर्वाचन क्षेत्र में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के उम्मीदवार एवं कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन पिछड़ रहे हैं और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार ई. टी. टायसन ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। टीवी चैनल की खबरों में यह जानकारी दी गई।
ईवीएम की शुरुआती मतगणना के बाद, टायसन 240 से अधिक मतों से आगे रहे।
हालांकि, जिन स्थानीय निकायों में कांग्रेस अधिक मजबूत है वहां के मतों की गिनती के बाद सतीशन को बढ़न मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विपक्ष के नेता सतीशन ने विधानसभा चुनाव में यूडीएफ का नेतृत्व किया।
अगर यूडीएफ सत्ता में आता है तो वह मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं।
मतगणना के नवीनतम रुझानों के अनुसार, केरल की 140 विधानसभा सीट में से अधिकतर सीट पर कांग्रेस आगे है।
भाषा यासिर मनीषा
मनीषा