Keralam Exit Poll Results 2026: केरलम के एग्जिट पोल में चौंकाने वाला परिणाम! लेफ्ट का एकलौता गढ़ हुआ धराशायी, कांग्रेस की इस गठबंधन को मिलने जा रही इतनी सीटें

Ads

केरलम के एग्जिट पोल में चौंकाने वाला परिणाम! लेफ्ट का एकलौता गढ़ हुआ धराशायी, Keralam Exit Poll Results 2026:

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 07:26 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 12:16 AM IST

CG News. Image Source- IBC24

नई दिल्लीः Keralam Exit Poll Results 2026 देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए अब मतदान का दौर खत्म हो चुका है। इसी के साथ ही अब एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। भारत में केरलम ही लेफ्ट का एकलौता गढ़ बचा हुआ था, जो दस साल बाद ढहता हुआ नजर आ रहा। एग्जिट पोल के मुताबिक पिनराई विजयन के नेतृत्व वाले एलडीएफ को तगड़ा झटका लगा है तो कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ की दस साल बाद सत्ता में वापसी होती दिख रही है।

यहां देखें एक्जिट पोल

एजेंसी एलडीएफ यूडीएफ भाजपा+ अन्य
मैट्रिज 60–65 70–75 3–5 2–4
पीपल्स पल्स 75–85 55–65 0–3 0
जेवीसी 52–61 72–84 3–7 0
एक्सिस माय इंडिया 49–62 78–90 0–3 0
वोट वाइब 58–68 70–80 0 0–4
पी-मारक्यू 62–69 71–79 1–4 0

केरल की हार से ‘लेफ्ट मुक्त भारत’

Keralam Exit Poll Results 2026 एग्जिट पोल के अनुमान अगर 4 मई को नतीजे में बदलते हैं तो केरलम की सत्ता से लेफ्ट की विदाई सिर्फ एक हार नहीं बल्कि सियासी तौर पर बड़ा झटका होगा। 73 साल में पहली बार ऐसा होगा जब भारत के किसी भी राज्य में वाम मोर्चे की सरकार नहीं होगी। संयोग देखिए कि देश को ‘लेफ्ट मुक्त’ करने का काम कांग्रेस ने करके दिखाया है, जो बरसों तक और केंद्र में लेफ्ट के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलती रही है। आजादी के बाद लेफ्ट ने सबसे पहले केरल में 1957 में सरकार बनाई थी, उसके 1977 में बंगाल और फिर त्रिपुरा में लेफ्ट की सरकार बनी। लेफ्ट 2011 में बंगाल की सत्ता से बाहर हुआ और उसके बाद 2018 में त्रिपुरा में लेफ्ट बाहर हुई थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार