Ketan Bhatikar Passes Away: कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, महज 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पार्टी में शोक की लहर

Ketan Bhatikar Passes Away: कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, महज 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पार्टी में शोक की लहर

Ketan Bhatikar Passes Away: कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, महज 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पार्टी में शोक की लहर

Ketan Bhatikar Passes Away | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 15, 2026 / 11:13 am IST
Published Date: May 15, 2026 10:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस नेता का निधन
  • सर्पदंश से 38 वर्षीय नेता की मृत्यु
  • हाल ही में रद्द हुए चुनाव में पार्टी का प्रमुख चेहरा

पणजी: कांग्रेस की गोवा ईकाई के नेता केतन भाटीकर (Ketan Bhatikar Passes Away) का सर्पदंश से निधन हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह 38 वर्ष के थे। भाटीकर हाल में रद्द हुए पोंडा विधानसभा उपचुनाव में पार्टी का मुख्य चेहरा थे। पुलिस के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार रात को हुई जब भाटीकर कर्नाटक के दांडेली गांव जा रहे थे।

Ketan Bhatikar Passes Away पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भाटीकर किसी कारणवश गोवा-कर्नाटक सीमा पर स्थित करमल घाट पर वाहन से नीचे उतरे थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया। उन्हें तत्काल गोवा के धारबंदोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ भाटीकर पोंडा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार थे, जिसे उच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद रद्द कर दिया गया था।

उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में एक विशेष अनुमति याचिका दायर की थी, जो शीर्ष अदालत में लंबित है। गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ ने भाटीकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अलेमाओ ने कहा, ‘‘जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।’’

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) ने भी अपने नेता को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम पार्टी नेता डॉ. केतन भाटीकर के निधन से गहरे दुख में हैं। सार्वजनिक सेवा के प्रति उनके समर्पण और समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।’ पार्टी ने कहा, ‘‘ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।’’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।