नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन अगले हफ्ते ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से शामिल होंगे। मामले से वाकिफ लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खामेनेई के अंतिम संस्कार में आमंत्रित किया था।
खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम पांच से नौ जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल हसनैन भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
लगभग तीन दशक तक ईरान पर शासन करने वाले खामेनेई की 28 फरवरी को तेहरान पर अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों के पहले दिन हत्या कर दी गई थी।
अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में आयोजित किए जाएंगे। खामेनेई का पार्थिव शरीर नौ जुलाई को उनके गृहनगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
भाषा पारुल नेत्रपाल
नेत्रपाल