खरगे ने महंगाई को लेकर केंद्र पर निशाना साधा

Ads

खरगे ने महंगाई को लेकर केंद्र पर निशाना साधा

  •  
  • Publish Date - July 12, 2023 / 02:53 PM IST,
    Updated On - July 12, 2023 / 02:53 PM IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महंगाई के मुद्दे को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वक्तव्य’ की नहीं, ‘कर्त्यव्य’ की ज़रूरत है।

उन्होंने कुछ खाद्य वस्तुओं की कीमतों का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अच्छे दिन, अमृत काल, कर्त्यव्य काल …हर कुछ दिनों में बस मार्केटिंग के लिए विमर्श बदला जाता है। कभी काम नहीं बदलता ! काम वही है कि जानलेवा महंगाई लागू कर, “लूट काल” में जनता की बचत पर डाका डालने की रोज़ाना चाल !’’

खरगे ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी,महंगाई से जूझ रही जनता को आपके ‘वक्तव्य’ की नहीं ‘कर्त्यव्य’ निभाने की जरूरत है !’’

भाषा हक

हक नरेश

नरेश