Kiren Rijiju On Owaisi: मंत्री किरेन रिजिजू ने ओवैसी को बताया बड़ा मुस्लिम नेता, कांग्रेस को लेकर कह दी ऐसी बात, सुनकर आगबबूला हो जाएंगे कांग्रेसी, जानिए क्या कहा?

Kiren Rijiju On Owaisi: मंत्री किरेन रिजिजू ने ओवैसी को बताया बड़ा मुस्लिम नेता, कांग्रेस को लेकर कह दी ऐसी बात, सुनकर आगबबूला हो जाएंगे कांग्रेसी, जानिए क्या कहा?

Kiren Rijiju On Owaisi: मंत्री किरेन रिजिजू ने ओवैसी को बताया बड़ा मुस्लिम नेता, कांग्रेस को लेकर कह दी ऐसी बात, सुनकर आगबबूला हो जाएंगे कांग्रेसी, जानिए क्या कहा?

Kiren Rijiju On Owaisi/Image Credit: Social Media X

Modified Date: May 20, 2026 / 02:16 pm IST
Published Date: May 20, 2026 2:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने असदुद्दीन ओवैसी को देश का बड़ा मुस्लिम नेता बताया
  • रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे ‘मुस्लिम लीग पार्टी’ कहा
  • उन्होंने कहा कि भारत में हर धर्म के लोगों को बराबरी और सुरक्षा का अधिकार है

Kiren Rijiju On Owaisi: केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर एक बयान दिया है, अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रिजिजू ने ओवैसी को देश का बड़ा मुस्लिम नेता बताते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि ओवैसी साहब, आप भारत के सबसे बड़े मुस्लिम नेता हैं, क्योंकि आप हमेशा मुसलमानों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते हैं। लेकिन याद रखिए, कांग्रेस अब एक ‘मुस्लिम लीग’ पार्टी बन चुकी है।

रिजिजू (Kiren Rijiju On Owaisi) ने अपने पोस्ट में कहा कि भले ही भारत में मुसलमानों को ‘अल्पसंख्यक’ के तौर पर अधिसूचित किया गया हो, लेकिन उन्हें कभी भी छोटा महसूस न होने दें; क्योंकि अगर उन्हें एक अलग राष्ट्र के तौर पर गिना जाए, तो उनकी आबादी दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश होगी!

भारत में हर धर्म फला-फूला है-किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju On Owaisi) ने यह भी कहा कि हर भारतीय बराबर है। यहाँ तक कि लगभग 53,000 की आबादी वाले पारसी भी उतने ही सुरक्षित हैं, जितने कि मुसलमान। भारत में हर धर्म फला-फूला है। भारत में अगर किसी की आबादी (प्रतिशत के हिसाब से) कम हुई है, तो वे केवल पारसी और हिंदू हैं।

 

ये भी पढ़ें

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.