कोलकाता के नोनापुकुर में रिहायशी इमारत में लगी आग, पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Ads

कोलकाता के नोनापुकुर में रिहायशी इमारत में लगी आग, पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

  •  
  • Publish Date - December 17, 2023 / 06:52 PM IST,
    Updated On - December 17, 2023 / 06:52 PM IST

कोलकाता, 17 दिसंबर (भाषा) कोलकाता के नोनापुकुर इलाके में एक रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल पर रविवार अपराह्न आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, नोनापुकुर त्राम डिपो के समीप 179 एजेसी बोस मार्ग पर स्थित इमारत में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दो महिलाओं और दो बच्चों सहित कुल पांच लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और आह के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन