कोलकाता गोदाम हादसा: प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

कोलकाता गोदाम हादसा: प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

कोलकाता गोदाम हादसा: प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की
Modified Date: June 25, 2026 / 11:38 am IST
Published Date: June 25, 2026 11:38 am IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम के ढहने की घटना में जानमाल के नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कल कोलकाता में हुई दुर्घटना दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कोलकाता के तारातला इलाके में तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम के ढह जाने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 25 लोग घायल हो गए।

हादसे के 18 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका बनी हुई है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव


लेखक के बारे में