कोलकाता पुलिस यादवपुर विश्वविद्यालय पहुंची, हाल के झड़प के फुटेज एकत्र किये

कोलकाता पुलिस यादवपुर विश्वविद्यालय पहुंची, हाल के झड़प के फुटेज एकत्र किये

कोलकाता पुलिस यादवपुर विश्वविद्यालय पहुंची, हाल के झड़प के फुटेज एकत्र किये
Modified Date: August 25, 2026 / 05:49 pm IST
Published Date: August 25, 2026 5:49 pm IST

कोलकाता, 25 अगस्त (भाषा) कोलकाता पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को यादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) परिसर का दौरा किया, अधिकारियों से बात की तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) एवं वामपंथी छात्रों के बीच हाल में हुई झड़पों की फुटेज एकत्र की। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के कार्यवाहक रजिस्ट्रार सेलिम बॉक्स मंडल ने कहा कि पुलिस 19 अगस्त को हुई हिंसा तथा अगले दिन मुख्य द्वार के सामने अभाविप द्वारा किये गये प्रदर्शन एवं उसमें जेयू के प्रतीक चिह्न को पहुंचाये गये नुकसान की जांच कर रही है।

इस बीच, एक और अधिकारी ने बताया कि जेयू ने झड़पों की जांच के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश प्रणब कुमार चटर्जी की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई है।

चटर्जी के नाम की घोषणा तब की गई जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित शिक्षकों के एक संगठन ने नेताजी सुभाष ओपन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति शुभा शंकर सरकार को चुने जाने पर आपत्ति जताई थी। सरकार ने रविवार को ही समिति के प्रमुख का पद छोड़ दिया था।

सरकार ने कहा था कि वह दिल्ली से या ‘डिजिटल मीटिंग’ के ज़रिए ठीक से जांच नहीं कर सकते।

हाल में परिसर में हुई हिंसा और तोड़-फोड़ की जांच के लिए नए सिरे से गठित समिति की पहली बैठक 27 अगस्त को होनी है।

अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 19 और 20 अगस्त को परिसर में घुसपैठ और तोड़-फोड़ के लिए 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में