कोटा : राजमार्ग पर कई वाहनों की टक्कर में कारोबारी की मौत

Ads

कोटा : राजमार्ग पर कई वाहनों की टक्कर में कारोबारी की मौत

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 04:39 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 04:39 PM IST

कोटा, 29 सितंबर (भाषा) राजस्थान के कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में कालीसिंध नदी के पुल के पास राजमार्ग पर कई वाहनों की टक्कर में 36 वर्षीय कारोबारी की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कोटा के आरके पुरम निवासी तरुण कांत मीणा के रूप में हुई है। वह बारां स्थित अपनी गैस एजेंसी से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर वाहन ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

उसने बताया कि पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और हादसे की परिस्थितियों की जांच जारी है।

सिमलिया के थाना प्रभारी नंद सिंह ने बताया कि कांत कारोबार के सिलसिले में रोजाना कोटा और बारां के बीच आते-जाते थे। यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे हुई, जब वह कोटा लौट रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और बुरी तरह घायल कारोबारी को क्षतिग्रस्त कार से निकालकर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मीणा खुद ही अपनी कार चला रहे थे।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश