नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में नयी दिल्ली टाइगर्स पर पांच विकेट से जीत दर्ज की।
नयी दिल्ली टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 168 रन बनाए, जिसमें लक्ष्य थरेजा ने 47 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर टीम को संभाला। सुपरस्टार्ज की तरफ से अंकित डबास ने चार ओवरों में 16 रन देकर दो विकेट लिए।
इसके जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। अनमोल शर्मा ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 44 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे।
एकांश डोभाल ने चार छक्के और दो चौके लगाकर सिर्फ 18 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए। डबास ने 18वें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर पांच गेंदों में 18 रन बनाए।
भाषा
पंत
पंत