कोविड-19:दिल्ली में 1,363 नए मामले, 35 लोगों की मौत

कोविड-19:दिल्ली में 1,363 नए मामले, 35 लोगों की मौत

कोविड-19:दिल्ली में 1,363 नए मामले, 35 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: December 17, 2020 2:15 pm IST

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,363 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 6,13,357 हो गए। यहां मामलों की दर 1.51 प्रतिशत है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से 35 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 10,182 हो गई। वहीं उपचाराधीन मामले घटकर 12,198 हो गए जो कल 13,261 थे।

यह लगातार तीसरा दिन है जब मामले दो प्रतिशत से कम रहे।

गौरतलब है कि तीन दिसंबर से सात दिसंबर तक मामले घट कर क्रमश:4.96 प्रतिशत, 4.78, 4.2 , 3.68 और 3.15 प्रतिशत रहे। लेकिन आठ दिसंबर को ये बढ़कर 4.23 प्रतिशत हो गए, नौ दिसंबर को फिर इनमें कमी आई और मामले 3.42 प्रतिशत और 10 दिसंबर को 2.46 प्रतिशत हो गए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले 90,000 नमूनों की जांच की गई जिनमें 1,363 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अनुसार संक्रमण के मामले बढ़कर 6,13,357 हो गए हैं।

भाषा

शुभांशि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में