केएसआरटीसी ने की कर्मचारियों के लिए 33.92 करोड़ रुपये के ओणम लाभ की घोषणा
केएसआरटीसी ने की कर्मचारियों के लिए 33.92 करोड़ रुपये के ओणम लाभ की घोषणा
तिरुवनंतपुरम, 22 अगस्त (भाषा) केरल के परिवहन मंत्री सीपी जॉन ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए ओणम लाभ के रूप में 33.92 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
जॉन ने ‘फेसबुक’ में एक पोस्ट में बताया कि केएसआरटीसी के स्थायी कर्मचारियों को 10,000 रुपये का अग्रिम ओणम वेतन, 3000 रुपये का त्योहार भत्ता और पात्र कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुल 42,549 पेंशनभोगियों को 1,250 रुपये प्रति व्यक्ति त्योहार भत्ता मिलेगा। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2019 के बाद पहली बार केएसआरटीसी के पेंशनभोगियों को ओणम भत्ता दिया जा रहा है।
जॉन ने कहा अस्थायी कर्मचारियों को 1,000 रुपये का ओणम भत्ता प्रदान किया जाएगा। परिवहन मंत्री के अनुसार राज्य सरकार केएसआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनकी सेवा और समर्पण को सराहती है।
मंत्री ने केएसआरटीसी कर्मचारियों और उनके परिवारों को ओणम पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
भाषा शोभना रंजन
रंजन

Facebook


