Sowcar Janaki Death News: देर रात दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन, लंबे समय से जूझ रहीं थी गंभीर बीमारियों से, फिल्म जगत में शोक की लहर
Sowcar Janaki Death News: देर रात दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन, लंबे समय से जूझ रहीं थी गंभीर बीमारियों से, फिल्म जगत में शोक की लहर
Sowcar Janaki Death News: देर रात दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन, लंबे समय से जूझ रहीं थी गंभीर बीमारियों से, फिल्म जगत में शोक की लहर / Image: X
- सौकार जानकी का निधन
- 70 साल से ज्यादा का फिल्मी सफर
- फिल्म जगत में शोक
चेन्नई: Sowcar Janaki Death News भारतीय सिनेमा की वरिष्ठ कलाकारों में से एक दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का शुक्रवार को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। अस्पताल के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सौकार जानकी 94 वर्ष की थीं। उन्होंने अपराह्न एक बजकर 59 मिनट पर अंतिम सांस ली। सौकार जानकी के निधन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, अभिनेता चिरंजीवी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी समेत कई अन्य नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।
दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन
Sowcar Janaki Death News तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री ने सौकार जानकी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना और गहरी सहानुभूति व्यक्त की। केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि जानकी ने अपने शानदार अभिनय के दम पर तेलुगु सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने चार पीढ़ियों तक बड़े पर्दे पर तेलुगु संस्कृति की झलक पेश की। सौकार जानकी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए चिरंजीवी ने कहा कि फिल्म ‘शावुकारु’ से शुरू हुआ उनका शानदार फिल्मी सफर करीब सात दशकों तक चला और इस दौरान उन्होंने तेलुगु, तमिल समेत विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में काम किया।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जताया शेक
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सौकार जानकी के निधन से उन्हें “गहरा सदमा” लगा है। नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिग्गज अभिनेत्री और गायिका सौकार जानकी (94) के आकस्मिक निधन से मुझे गहरा सदमा लगा है। चार सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय करने और कई पुरस्कार एवं सम्मान हासिल करने वाली सौकार जानकी भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उन्होंने जिन किरदारों को पर्दे पर जीवंत किया, उनके जरिये वह हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेंगी।’’ पूर्व मुख्यमंत्री एवं वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने अभिनेत्री के निधन को तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए “अपूरणीय क्षति” बताया। वाईएसआरसीपी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जगन मोहन ने कहा, “सात दशकों से अधिक लंबे शानदार करियर में सौकार (संकरमंची) जानकी ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और सिनेमा प्रेमियों की कई पीढ़ियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।”
सात दशकों से अधिक लंबा रहा करियर
अभिनेत्री सौकार जानकी का शानदार फिल्मी करियर सात दशकों से अधिक लंबा रहा। अपनी बेहतरीन बहुमुखी प्रतिभा के लिए पहचानी जाने वाली सौकार जानकी ने भारतीय फिल्म उद्योग में सुनहरे दौर की मुख्य अभिनेत्री से लेकर एक सम्मानित वरिष्ठ कलाकार तक का लंबा सफर तय किया। सौकार जानकी का जन्म शंकरमंची जानकी के रूप में हुआ था। उनकी शादी शंकरमंची श्रीनिवास राव से हुई थी। उनके परिवार में तीन बच्चे, चार पोते-पोतियां और चार परपोते-परपोतियां हैं। उन्होंने सात दशकों से अधिक लंबे करियर में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। भारतीय कला और सिनेमा में उनके उल्लेखनीय तथा आजीवन योगदान के सम्मान में भारत सरकार ने उन्हें 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।
तेलुगु फिल्म ‘शावुकारु’ से मिली बड़ी पहचान
वह 1950 से 2023 तक सिनेमा में सक्रिय रहीं और कई पीढ़ियों के साथ काम किया। उन्होंने एन.टी. रामाराव, शिवाजी गणेशन, एम.जी. रामचंद्रन, जेमिनी गणेशन और राजकुमार जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ अपनी दमदार स्क्रीन मौजूदगी दर्ज कराई। उम्र बढ़ने के साथ उन्होंने खुद को एक लोकप्रिय दादी और परिवार की मुखिया के किरदारों में भी सफलतापूर्वक ढाला। उन्हें 1950 की तेलुगु फिल्म ‘शावुकारु’ से बड़ी पहचान मिली, जिसके बाद उनके नाम के साथ ‘सौकार’ जुड़ गया। वर्ष 1959 में आई उनकी फिल्म ‘भागा पिरिविनई’ भी उनके करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म थी। इसमें उन्होंने शिवाजी गणेशन के साथ अभिनय किया था। सौकार जानकी के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को यहां तेनामपेट स्थित सेंथाफ रोड पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां उनके रिश्तेदार, मित्र और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 877 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं-12वीं पास तुरंत करें आवेदन
- Chhattisgarh Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 इंस्पेक्टर समेत 35 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, DGP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट
- Rajasthan IAS Transfer List: 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने आधी रात जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी मिली

Facebook


