Petrol Diesel Price Today 22 August 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर हुई 4 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि, आम जनता को जोर का झटका, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट
Petrol Diesel Price Today 22 August 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर हुई 4 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि, आम जनता को जोर का झटका, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट
Petrol Diesel Price Today 22 August 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर हुई 4 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि, आम जनता को जोर का झटका, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट / Image: AI Generated
- पेट्रोल ₹3.81 और डीजल ₹3.59 प्रति लीटर महंगा
- 20 अगस्त को डीजल के दाम में ₹32.63 प्रति लीटर की कटौती की गई थी
- महज दो दिन बाद फिर कीमत बढ़ा दी गई
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 22 August 2026: महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर जोर का झटका लगा है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 4 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। बता दें कि डीजल के रेट में बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब सरकार ने एक दिन पहले ही 30 रुपए से ज्यादा कटौती करने के बाद जनता को राहत देने की वाहवाही बटोर रही थी। वहीं, महज 48 घंटे के बाद फिर से डीजल का रेट महंगा हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि आज 22 अगस्त को पेट्रोल-डीजल का रेट क्या है?
पेट्रोल-डीजल 4 रुपए प्रति लीटर महंगा
Petrol Diesel Price Today 22 August 2026: पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 3.81 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है। जबकि डीजल 3.59 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। कीमत बढ़ने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 337.78 और डीजल 364.70 रुपए प्रति लीटर के दाम से मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत 22 अगस्त से सोमवार 24 अगस्त तक के लिए तय की गई है। सोमवार को एक बार फिर ईंधन के दाम का रिव्यू किया जाएगा।
20 अगस्त को 33 रुपए सस्ता हुआ था डीजल
गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने 20 अगस्त को डीजल की कीमत में 32.63 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने दावा करते हुए कहा था कि रिफायनरियों से बात करने के बाद सरकार ने बस-ट्रक मालिकों को राहत देने का फैसला किया है। लेकिन महज 48 घंटे बाद ही सरकार ने एक बार फिर डीजल की कीमत बढ़ा दी है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सरकार राहत देने के नाम पर दिखावा के सिवाए और कुछ भी नहीं कर रही है।
पेट्रोलियम मंत्री ने कही ये बात
इससे पहले, पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने घोषणा की थी कि ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें रोज़ाना तय की जाएंगी। सरकार मार्च की शुरुआत से ही ईंधन की कीमतों में साप्ताहिक बदलाव की घोषणा कर रही थी, साथ ही मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की आपूर्ति में संभावित रुकावट के बीच ईंधन बचाने के उपाय भी कर रही थी। संघीय सरकार ने अप्रैल में सब्सिडी वाला ईंधन उपलब्ध कराने के लिए लक्षित राहत उपायों की भी घोषणा की थी।
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि कैबिनेट और प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के आधार पर रोज़ाना ईंधन की कीमतें तय करने की ज़िम्मेदारी ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (Ogra) को सौंपने का फैसला किया है। पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से निजी परिवहन, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दोपहिया वाहनों में किया जाता है, और इसकी कीमत में बदलाव से मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग प्रभावित होते हैं।
भी पढ़ें
- CSP Neha Pachisia Suspended: एयर होस्टेस से CSP बनीं नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, हमेशा विवादों से रहा नाता, अब इस मामले में सीएम ने लिया बड़ा एक्शन
- Chhattisgarh Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 इंस्पेक्टर समेत 35 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, DGP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट
- Rajasthan IAS Transfer List: 6 IAS और 7 RAS अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने आधी रात जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की जिम्मेदारी मिली

Facebook


