LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 22 August 2026: नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद आज राष्ट्रीय मुख्यालय में तीन अहम बैठकें, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Today Live Breaking News and Updates 22 August 2026: नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद आज राष्ट्रीय मुख्यालय में तीन अहम बैठकें, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Today Live Breaking News and Updates 22 August 2026: नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद आज राष्ट्रीय मुख्यालय में तीन अहम बैठकें, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Today Live Breaking News and Updates 22 August 2026

Modified Date: August 22, 2026 / 09:29 am IST
Published Date: August 22, 2026 9:29 am IST

Today Live Breaking News and Updates 22 August 2026 बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद आज राष्ट्रीय मुख्यालय में तीन अहम बैठकें होंगी। पार्टी संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर इन बैठकों में मंथन होगा। पहली बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया जाएगा। दूसरी बैठक मोदी @25 कार्यक्रम को लेकर होगी।

Today Live Breaking News and Updates 22 August 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। तीसरी बैठक शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी। इसमें नितिन नवीन के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी और सभी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। बैठक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी संबोधित कर सकते हैं। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक रणनीति और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।