landslide news/ image source/ PTI X HANDLE
Kullu Landslide Video: कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार सुबह साफ मौसम के बीच अचानक भारी भूस्खलन होने से मणिकर्ण–बरशैणी सड़क पूरी तरह बंद हो गई। घाटीगढ़ के पास पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरककर सड़क पर आ गिरा और लगातार पत्थर व मलबा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीन वाहन ऐन मौके पर रुकते दिखाई देते हैं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अचानक हुए भूस्खलन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों में दहशत पैदा कर दी है।
VIDEO | Himachal Pradesh: Road blocked after massive landslide hits Manikaran Valley’s Varshaini block in Kullu district.#HimachalNews #Kullu
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/My2nYZWBr8
— Press Trust of India (@PTI_News) February 24, 2026
स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग पहले भी कई बार भूस्खलन के कारण बंद हो चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। हालिया बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ी ढलान कमजोर और अस्थिर हो चुकी है, जिसके कारण साफ मौसम में भी पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिनमें पर्यटक, श्रद्धालु, मरीज और स्कूली बच्चे शामिल होते हैं। कई बार वाहन चालकों को खुद मलबा हटाकर रास्ता बनाना पड़ता है, जिससे यात्रा जोखिम भरी बनी रहती है और पर्यटन गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद ठाकुर ने बताया कि मार्ग को जल्द बहाल करने के लिए मशीनें तैनात कर दी गई हैं और मलबा हटाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मार्ग बंद होने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मणिकर्ण क्षेत्र में स्थायी मशीन तैनात की गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पहाड़ी की वैज्ञानिक ट्रीटमेंट, मजबूत रिटेनिंग वाल और वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग की दीर्घकालिक योजना बनाने की मांग की है, ताकि बार-बार होने वाले भूस्खलन से स्थायी राहत मिल सके।
इन्हे भी पढ़ें:-