Waterproof Phone: अब फोन को रंगों और पानी से बचाना आसान! होली पर अपने फोन को सुरक्षित रखने के ये है स्मार्ट और मजेदार तरीके
Waterproof Phone: होली का त्योहार नजदीक है और रंगों के बीच फोन को सुरक्षित रखना जरूरी है। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने फोन को पानी और रंगों से बचा सकते हैं। इन ट्रिक्स से आपका फोन बन जाएगा लगभग वाटरप्रूफ और सुरक्षित।
(Waterproof Phone/ Image Credit: Pexels)
- वाटरप्रूफ पाउच फोन को रंग और पानी से बचाने का सबसे आसान तरीका।
- वाटरप्रूफ स्किन फोन के लुक को खराब किए बिना सुरक्षा प्रदान करती है।
- वाटरप्रूफ कवर फोन के पोर्ट और बटन को पूरी तरह से कवर करता है।
Waterproof Phone: होली का त्योहार अब नजदीक है और इस दिन रंगों और पानी का खूब इस्तेमाल होता है। चाहे आप सड़क पर हो या पार्टी में, होली के दिन पानी से बचना मुश्किल होता है। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता फोन के भीगने की होती है। लेकिन अब आपको इसकी कोई टेंशन नहीं, क्योंकि हम लाए हैं कुछ आसान तरीके, जिससे आपका फोन पानी से बचा रहेगा और आप होली का मजा बिना किसी चिंता के ले पाएंगे।
वाटरप्रूफ पाउच
फोन को सुरक्षित रखने का सबसे सस्ता और आसान तरीका है वाटरप्रूफ पाउच। इसे आप ऑनलाइन या बाजार से खरीद सकते हैं। फोन को पाउच में डालकर आप होली की मस्ती में रंगों और पानी से बच सकते हैं। खास बात ये है कि कुछ पाउच ऐसे होते हैं, जिनमें आप टचस्क्रीन भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आप बिना किसी परेशानी के फोन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
वाटरप्रूफ स्किन
अगर आप पाउच यूज करने में सहज नहीं हैं तो वाटरप्रूफ स्किन एक और बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये स्किन फोन पर लगने के बाद दूर से दिखाई नहीं देती, जिससे आपके फोन का लुक भी बरकरार रहता है। साथ ही, यह स्किन फोन को पानी से बचाने में पूरी तरह सक्षम होती है और फोन का आकार भी बिगड़ता नहीं है।
वाटरप्रूफ कवर
मार्केट में कई तरह के वाटरप्रूफ कवर मिलते हैं जो फोन के पोर्ट और बटन को पूरी तरह से कवर कर लेते हैं। यह कवर होली के अलावा स्विमिंग, रेन डांस, बोटिंग और हाइकिंग जैसे मौकों पर भी आपके फोन को पानी से सुरक्षित रख सकते हैं।
देसी जुगाड़
अगर आप होली पर किसी पार्टी में जा रहे हैं और फोन का इस्तेमाल कम करने का मन है, तो प्लास्टिक बॉक्स में अपना फोन रख सकते हैं। इस देसी जुगाड़ से फोन को रंग और पानी से बचाया जा सकता है। आप एक साथ कई फोन भी एक बॉक्स में रख सकते हैं।
वाटरप्रूफ बैग
अगर आप होली पर कई डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, कैमरा या लैपटॉप लेकर जा रहे हैं, तो वाटरप्रूफ बैग का इस्तेमाल करें। इस बैग में आप सभी डिवाइस सुरक्षित रख सकते हैं और आपको हर डिवाइस के लिए अलग से प्रोटेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Online Scam: ChiChi Call का Ghost File का जाल इतना खतरनाक कि, क्लिक करते ही आपका डेटा हो सकता है चोरी!
- Mallikarjun Kharge Statement: ‘ट्रंप के सामने यस सर करते हैं मोदी’… इस मुद्दे को लेकर खरगे ने प्रधानमंत्री पर बोला तीखा हमला, बताया किसानों को कितना होगा नुकसान
- Maiya Samman Yojana 2026: होली से ठीक पहले महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये.. राज्य सरकार ने बजट में किया बड़ा ऐलान.

Facebook


