कुमारस्वामी ने एईई भर्ती में ‘अनियमितताओं’ को लेकर मंत्री प्रियंक खरगे से सवाल किया
कुमारस्वामी ने एईई भर्ती में ‘अनियमितताओं’ को लेकर मंत्री प्रियंक खरगे से सवाल किया
बेंगलुरु, दो सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) ग्रेड-1 की भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे से कई सवाल पूछे।
जब कथित अनियमितताएं हुईं, उस समय प्रियंक खरगे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री थे।
जनता दल (सेक्युलर) के नेता ने यह सवाल भी उठाया कि राज्य सरकार ने यह कहते हुए मामले को करीब डेढ़ साल तक क्यों लटकाए रखा कि मामला अदालत में लंबित है।
कुमारस्वामी ने बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए प्रियंक खरगे का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या उनकी जानकारी के बिना कथित अनियमितताओं के जरिये चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश जारी किए गए थे और क्या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि मामला कर्नाटक उच्च न्यायालय में लंबित है।
उन्होंने पूछा, ‘‘दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिलने के बावजूद क्या मुझे आपका (प्रियंक खरगे का) इस्तीफा नहीं मांगना चाहिए?’’
भाषा शफीक रंजन
रंजन

Facebook


