कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये की कमाई की

कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये की कमाई की

कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये की कमाई की
Modified Date: September 20, 2026 / 06:05 pm IST
Published Date: September 20, 2026 6:05 pm IST

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) फिल्म निर्माता कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने रिलीज के दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इस फिल्म में खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर समेत कई अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की और शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 5.05 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म की दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस कमाई सात करोड़ रुपये हो गई है।

शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव के किरदारों की कहानी है, जो जासूसी का कोई प्रशिक्षण या अनुभव नहीं होने के बावजूद एक बेहद जोखिम भरे मिशन में फंस जाते हैं।

कुणाल खेमू, कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे।

इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, शरमन जोशी और अक्षय कुमार भी होंगे।

यह फिल्म ‘गोलमाल’ शृंखला की पांचवीं कड़ी है।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में