विश्व स्वच्छता दिवस : कांग्रेस सेवा दल ने देशभर में समुद्री तटों की सफाई का अभियान चलाया
विश्व स्वच्छता दिवस : कांग्रेस सेवा दल ने देशभर में समुद्री तटों की सफाई का अभियान चलाया
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) कांग्रेस सेवा दल के स्वयंसेवकों ने रविवार को ‘विश्व स्वच्छता दिवस’ के मौके पर सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए देशव्यापी समुद्री तट सफाई अभियान चलाया।
कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, स्वयंसेवकों ने ओडिशा, गुजरात, गोवा और कर्नाटक में समुद्री तटों और आसपास के इलाकों से कचरा और प्लास्टिक हटाया।
बयान में कांग्रेस सेवा दल के मुख्य आयोजक श्रीनिवास बीवी के हवाले से कहा गया है, “सफाई सिर्फ फोटो खिंचवाने या अभियान चलाने तक सीमित नहीं है; यह हमारे सामाजिक मूल्यों और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। कांग्रेस सेवा दल का मानना है कि सेवा का मतलब सिर्फ जरूरतमंदों के साथ खड़े होना नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण की जिम्मेदारी उठाना भी है।’’
श्रीनिवास ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी जी ने श्रम और स्वच्छता को जनसेवा से जोड़ा था। सेवा दल उस सोच को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि देशभर में हमारे कार्यकर्ता सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दें।”
भाषा पारुल सुरेश
सुरेश

Facebook


