ला गणेशन ने मणिपुर के राज्यपाल के रूप में शपथ ली
ला गणेशन ने मणिपुर के राज्यपाल के रूप में शपथ ली
इंफाल, 27 अगस्त (भाषा) राज्यसभा के पूर्व सदस्य ला. गणेशन ने शुक्रवार को यहां राज भवन में मणिपुर के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी. वी. संजय कुमार ने गणेशन को आज पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष वाई. खेमचंद और मुख्य सचिव डॉ राजेश कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। शपथ लेने के बाद राज्यपाल ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। गणेशन, मणिपुर के 17वें राज्यपाल हैं।
भाषा यश दिलीप
दिलीप

Facebook


