लद्दाख प्रशासन ने आतिथ्य क्षेत्र को ‘उद्योग’ का दर्जा दिया, प्रोत्साहन राशि बढ़ाई

Ads

लद्दाख प्रशासन ने आतिथ्य क्षेत्र को ‘उद्योग’ का दर्जा दिया, प्रोत्साहन राशि बढ़ाई

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 01:05 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 01:05 AM IST

लेह/जम्मू, 20 मई (भाषा) लद्दाख प्रशासन ने आतिथ्य क्षेत्र को मजबूत करने और पर्यटन आधारित आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटल और गेस्ट हाउस को उद्योग का दर्जा देने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केंद्र-शासित प्रदेश में पंजीकृत होटल और गेस्ट हाउस को ‘उद्योग’ का दर्जा देने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय एक जून 2026 से प्रभावी होगा तथा इससे प्रोत्साहन, रियायती उपयोगिता शुल्क और संस्थागत वित्त तक आसान पहुंच के माध्यम से पर्यटन प्रतिष्ठानों को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने कहा कि होटल और गेस्ट हाउस अब औद्योगिक दरों पर बिजली और पानी के शुल्क के लिए पात्र होंगे, जो ऐसे प्रतिष्ठानों पर वर्तमान में लागू वाणिज्यिक दरों से कम हैं।

भाषा यासिर पारुल

पारुल

शीर्ष 5 समाचार