भूमाफिया अतीक अहमद के 20 करोड़ रुपये के बंगले को किया ध्वस्त
भूमाफिया अतीक अहमद के 20 करोड़ रुपये के बंगले को किया ध्वस्त
प्रयागराज, 22 सितंबर (भाषा) जिले के भू-माफियाओं के अवैध कब्जे की संपत्ति खाली कराने के प्रदेश सरकार के अभियान के तहत जिला प्रशासन ने पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के चकिया स्थित बंगले को मंगलवार को ध्वस्त कर दिया।
खुल्दाबाद थाना प्रभारी विनीत सिंह के मुताबिक, ‘प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी और मजिस्ट्रेट के साथ ही भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आईएस 227 गिरोह के सरगना एवं भूमाफिया अतीक अहमद के मकान नंबर 95 डी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की गई। ‘
सिंह ने बताया कि यह अवैध निर्माण 5,000 वर्ग गज में किया गया था जिसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये के करीब है।
उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद के अवैध निर्माण और अवैध कब्जे की जमीन खाली कराने की कार्रवाई पिछले दो सप्ताह से चल रही है। बीते दिनों प्रशासन ने गंगापार अंदावा में अतीक अहमद के कोल्ड स्टोरेज पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। अतीक अहमद अभी गुजरात की एक जेल में बंद है।
भाषा – राजेंद्र रंजन
रंजन

Facebook


