Jitu Patwari Arrest Warrant: गिरफ्तार होंगे जीतू पटवारी? कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी का वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला?

Jitu Patwari News: गिरफ्तार होंगे जीतू पटवारी? कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी का वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला?

Jitu Patwari Arrest Warrant: गिरफ्तार होंगे जीतू पटवारी? कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी का वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला?

Jitu Patwari News | Photo Credit: AI

Modified Date: July 1, 2026 / 10:50 am IST
Published Date: July 1, 2026 10:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
  • चुनाव प्रचार के दौरान दिया था आपत्तिजनक बयान
  • ग्वालियर की MPMLA कोर्ट ने जारी किया वारंट

ग्वालियर: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी (PCC Chief Jitu Patwari) की मुश्किलें बढ़ते हुए नजर आ रही है। दरअसल, उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट (Jitu Patwari Arrest Warrant) जारी हुआ है। ग्वालियर की MPMLA कोर्ट (MP MLA Court) ने यह वारंट जारी किया है। अदालत ने भिंड पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि 27 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में जीतू पटवारी की कोर्ट में उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए।

जानिए क्या पूरा मामला

Jitu Patwari News दरअसल, 4 मई 2024 को भिंड के उमरी थाने में जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जीतू पटवारी भिंड जिले के दौरे पर थे। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर भाजपा से साठगांठ करने का सार्वजनिक आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार, उन्होंने इस दौरान आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया।

अदालत में नहीं हुए थे पेश

जिसके बाद देवाशीष जरारिया ने 4 मई 2024 में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अदालत ने जीतू पटवारी को 16 जनवरी 2026 को पेश होने का नोटिस जारी किया था। लेकिन वे अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद अब अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।