कर्नाटक के शिरडी घाट पर भूस्खलन

कर्नाटक के शिरडी घाट पर भूस्खलन

कर्नाटक के शिरडी घाट पर भूस्खलन
Modified Date: July 27, 2024 / 07:42 pm IST
Published Date: July 27, 2024 7:42 pm IST

मंगलुरु (कर्नाटक), 27 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के शिरडी घाट यत्तिनहल्ला-सकलेशपुरा खंड पर भारी भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के परिणामस्वरूप राजमार्ग पर मंगलुरु और बेंगलुरू की ओर जाने वाले वाहन भूस्खलन स्थल के दोनों ओर फंस गए।

अधिकारियों के अनुसार राज्य राजमार्ग विभाग के कर्मचारी मिट्टी हटाने वाले उपकरणों के साथ सड़क पर जमा मलबे को हटाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम या रविवार सुबह तक सड़कें साफ हो जाएंगी।

भूस्खलन के बाद हासन और दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासनों ने परिवाहकों और निजी वाहन चालकों को स्थिति को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

भाषा

योगेश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में