टिहरी के चंबा में भूस्खलन, दो-तीन बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका

Ads

टिहरी के चंबा में भूस्खलन, दो-तीन बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका

  •  
  • Publish Date - August 21, 2023 / 03:47 PM IST,
    Updated On - August 21, 2023 / 03:47 PM IST

देहरादून, 21 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र में सोमवार को हुए भूस्खलन के चलते दो-तीन बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण बचाव एवं राहत अभियान की गति धीमी है।

भाषा दीप्ति दीप्ति जोहेब

जोहेब