मोदी सरकार जल्द लागू कर सकती है ये नियम, लेन-देन के लिए आवश्यक होगा आधार कार्ड, जानिए क्या होगा दायरा

मोदी सरकार जल्द लागू कर सकती है ये नियम, लेन-देन के लिए आवश्यक होगा आधार कार्ड, जानिए क्या होगा दायरा

मोदी सरकार जल्द लागू कर सकती है ये नियम, लेन-देन के लिए आवश्यक होगा आधार कार्ड, जानिए क्या होगा दायरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: July 22, 2019 11:28 am IST

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में कई बड़ी योजनाएं शुरू की है तो कई योजनाओं में बदलाव किए गए हैं। वहीं, दूसरे कार्यकाल के पहले बजट के बाद व्यापारिक लेन देन के नियमों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। सरकार द्वारा किए बदलाव का असर सीधा आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा। सरकार द्वारा किए गए बदलाव के अनुसार सालाना अपने बैंक खाते से निकासी और जमा के लिए अब पैन कार्ड देने से काम नहीं चलेगा अब आपको आधार कार्ड भी देना पड़ सकता है।

Read More: आत्मसमर्पित नक्सली जोड़े की शादी में पुलिस वाले बने बाराती, हाथों में बंदूक की जगह मेहंदी

आधार कार्ड को जरूरी किए जाने के संबंध में सरकार का उद्देश्य है कि भारत की अर्थव्यवस्था में करंसी के ज्यादा प्रवाह पर नकेल कसना है। इसके लिए आप बायोमेट्रिक टूल या वन टाइम पासवर्ड ( OTP ) का इस्तेमाल कर केवाईसी करवा सकते हैं। साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक किए जाने के बाद फर्जी पैन कार्ड धारकों पर भी लगाम लगाया जा सकेगा।

Read More: कई महीनों से अटका पड़ा नगर निगम का बजट पारित, दो फाड़ हुए कांग्रेसी पार्षदों का सभापति पर सेटिंग का आरोप

सरकार की इस नई नीति के तहत अब बड़े लेन देन और प्रापर्टी की खरीबी बिक्री में भी आपको पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड की जानकारी देना अनिवार्य किया जा सकता है। संपत्ति की खरीदी, रजिष्ट्री और प्रमाणीकरण के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ सकती है।

Read More: रक्तदान शिविर में मच गया हड़कंप, जब SDM और BEO ही भिड़ गए आपस में, जानिए क्या है माजरा

छोटे लेन देन करने वालों को राहत
सूत्रों के अनुसार सरकार की इस नीति में छोट लेन देन करने वालों को राहत दी गई है। छोटे लेने देन करने वालों को आधार कार्ड की बाध्यता नहीं रहेगी। फिलहाल इनपर काम करने की जरूरत है। लेकिन बायोमेट्रिक टूल या फिर ओटीपी की मदद से आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य करने से 10 से 25 लाख तक के लेन-देन का पता लगाया जा सकता है।

Read More: चंद्रयान-2 की सफल उड़ान पर सीएम कमलनाथ और भूपेश बघेल ने किया ट्वीट, इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/19uKrEvfYUs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"