अनंतनाग जिले से लश्कर का एक आतंकवादी गिरफ्तार

Ads

अनंतनाग जिले से लश्कर का एक आतंकवादी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 8, 2021 / 03:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

श्रीनगर, आठ नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना के एक दल ने अनंतनाग जिले के अश्मुकाम क्षेत्र के वहादान गांव में तलाश अभियान के दौरान एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी की पहचान ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के हाफिज अब्दुल्ला मलिक के तौर पर हुई है। टीआरएफ, लश्कर से संबद्ध एक आतंकवादी संगठन है।

उन्होंने बताया कि मलिक के पास से एक पिस्तौल और सात गोलियां भी बरामद की गई हैं, जबकि उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कत्सू जंगल से दो मैगजीन और 40 गोलियां भी बरामद की गई हैं।

भाषा निहारिका दिलीप

दिलीप