प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन की तिथि 15 अगस्त तक बढ़ाई गई

Ads

प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन की तिथि 15 अगस्त तक बढ़ाई गई

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 08:22 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 08:22 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) सरकार ने शुक्रवार को इस वर्ष के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एक अप्रैल से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया अब 15 अगस्त तक जारी रहेगी।

बयान में कहा गया, ‘‘महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ऑनलाइन नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी है।’’

मंत्रालय ने कहा कि ये पुरस्कार बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को प्रदान किए जाते हैं।

उसने कहा कि भारत में निवास करने वाला प्रत्येक भारतीय नागरिक, जिसकी आयु 31 जुलाई 2026 तक पांच वर्ष से 18 वर्ष के बीच है, इन पुरस्कारों के लिए पात्र है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘स्व-नामांकन सहित किसी भी नागरिक द्वारा की गई सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी।’’

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप