अरुणाचल प्रदेश की जेल से भागे चार कैदियों में से आखिरी कैदी भी गिरफ्तार

Ads

अरुणाचल प्रदेश की जेल से भागे चार कैदियों में से आखिरी कैदी भी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 22, 2024 / 11:30 AM IST,
    Updated On - August 22, 2024 / 11:30 AM IST

ईटानगर, 22 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश की नामसाई जेल से भागे चार कैदियों में से आखिरी कैदी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नामसाई जेल से 18 अगस्त को देर रात साढ़े 12 बजे मिनेश्वर दिहिंगिया (37), अर्जुन कंधा (27), गोपाल मुंडा (23) और रॉबिन सुरीन (45) भाग गए थे।

उन्होंने बताया कि इनमें से तीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि बलात्कार के आरोपी मुंडा की तलाश जारी थी।

अधिकारियों ने बताया कि नामसाई जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित नामपोंग गांव से बुधवार को तड़के मुंडा को गिरफ्तार किया गया।

नामसाई के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी जे मोलो ने बताया कि ग्रामीणों ने उसे पकड़ने में मदद की।

उन्होंने इस पूरे अभियान में पुलिस, असम राइफल्स और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काम की सराहना की।

भाषा

प्रीति मनीषा

मनीषा