घर पर 7 माह की बेटी और विधवा पत्नी, अतंकवादी हमले में शहीद लांस नायक देवाशीष बिस्वाल को पूरे गांव ने नम आंखों से दी विदाई

घर पर 7 माह की बेटी और विधवा पत्नी, अतंकवादी हमले में शहीद लांस नायक देवाशीष बिस्वाल को पूरे गांव ने नम आंखों से दी विदाई! Lance Naik Debashish Baswal

घर पर 7 माह की बेटी और विधवा पत्नी, अतंकवादी हमले में शहीद लांस नायक देवाशीष बिस्वाल को पूरे गांव ने नम आंखों से दी विदाई
Modified Date: April 22, 2023 / 04:18 pm IST
Published Date: April 22, 2023 4:18 pm IST

पुरी: Lance Naik Debashish Baswal  जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बीते गुरुवार को एक बार फिर आतंकियों ने जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया। इस घटना में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में देश के उस लाल भी नाम शामिल था, जिसके घर लौटने का इंतजार सात महीने की बेटी और पत्नी कर रही थी। लेकिन घर लौटा तो जवान का पार्थिव शरीर। पत्नी ने जब घर का दरवाजा खोला तो उसकी मांग का सिंदूर उजड़ चुका था। जवान के शहादत की खबर सुनकर पूरा गांव रो पड़ा और आज शहीद जवान को अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिवार के लोगों की ही नहीं गांव वालों की आंखों से आंसू रोके नहीं रूक रहे थे।

Read More: पिता हुए थे कारगिल में शहीद, जांबाज बेटे ने पुंछ में दे दी प्राणों की आहूति, अजब हैं इस परिवार का बलिदानी इतिहास

Lance Naik Debashish Baswal  पुरी जिले के सत्यवादी ब्लॉक के अलगुम पंचायत के खंडायतसाही निवासी लांस नायक देवाशीष बिस्वाल की तैनाती जम्मू-कश्मीर थी। लांस नायक देवाशीष बिस्वाल गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में शहीद हो गए। आज सुबह ही देवाशीष के पार्थिव शरीर को भुवनेश्वर एयरपोर्ट लाया गया है, जहां उन्हें वहां सेना की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर पहुंचे राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने हवाई अड्डे पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Read More: अजित पवार बोले अब भी CM बनना चाहता हूं: कहा- अब हम धर्मनिरपेक्ष नहीं रहे, खुलकर की PM मोदी की तारीफ

वहीं, दोपहर तक देवाशीष बिस्वाल का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जिसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई। देवाशीष बिस्वाल की अंतिम यात्रा में आस-पास के गई गांव के लोग शामिल हुए। देवाशीष को अंतिम विदाई देते हुए सभी की आंखें नम हो गई थी। अंतिम यात्रा के दौरान लोग देवाशीष अमर रहे के नारे लगाते नजर आए।

Read More: OMG! दुनिया की एक ऐसी जगह जहां नहीं दिखेगी एक भी सड़क 

देवाशीष बिस्वाल की शादी साल 2021 में संगीता से हुई। जवान अपने पीछे दुधमुंही सात महीने की बेटी को छोड़ गए हैं। शहीद के चचेरे भाई ललित किशोर नायक ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी धरती का लाल देश के खातिर शहीद हुआ है। वह अभी चार महीने पहले ही घर आया था।

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"