गत वर्ष मादक पदार्थ की सर्वाधिक बरामदगी राजस्थान में हुई; भारत-पाक सीमा पर 292 ड्रोन जब्त: सरकार

Ads

गत वर्ष मादक पदार्थ की सर्वाधिक बरामदगी राजस्थान में हुई; भारत-पाक सीमा पर 292 ड्रोन जब्त: सरकार

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 09:52 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 09:52 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि 2025 में सीमावर्ती राज्यों में सबसे अधिक मात्रा में मादक पदार्थ राजस्थान में जब्त किये गए, जिसके बाद पंजाब और उत्तर प्रदेश का स्थान है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 2025 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 292 ड्रोन बरामद किये गए।

मंत्री ने बताया कि पंजाब में लगभग 1.16 लाख किलोग्राम, जबकि उत्तर प्रदेश से 80,331 किग्रा मादक पदार्थ जब्त किये गए।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में इन राज्यों में नशीले पदार्थों की बरामदगी लगातार अधिक रही है, जो सीमा पार से होने वाली तस्करी को दर्शाता है।

वर्ष 2025 में अधिक मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी करने वाले अन्य राज्यों में पश्चिम बंगाल (75,948 किग्रा), बिहार (49,964 किग्रा) और त्रिपुरा (46,346 किग्रा) शामिल हैं।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश