वन्यजीव अभयारण्य में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया तेंदुआ

Ads

वन्यजीव अभयारण्य में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया तेंदुआ

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 09:36 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 09:36 PM IST

महराजगंज (उप्र), 24 मई (भाषा) महराजगंज जिले के सोहागी बरवा वन्यजीव अभयारण्य में रविवार सुबह एक तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।

लक्ष्मीपुर वन रेंज अधिकारी (एफआरओ) वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि महराजगंज में सोहागी बरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के तहत वनग्राम अचलगढ़ में एक खेत में तेंदुआ मृत पाया गया।

शर्मा ने बताया कि तेंदुए की मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार शव का निस्तारण किया जाएगा।

भाषा सं सलीम गोला

गोला