दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान
नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में गरज के साथ बहुत ही मामूली बारिश होने का अनुमान जताया है।
सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
उन्होंने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 61 प्रतिशत दर्ज किया गया।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता ”मध्यम” श्रेणी में दर्ज की गई है। 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 199 रहा है।
उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा जोहेब मानसी
मानसी

Facebook


