राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश

Ads

राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 07:48 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 07:48 PM IST

जयपुर, 15 मार्च (भाषा) राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, 16 और 17 मार्च को राज्यभर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है।

हालांकि, 18 से 21 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कहीं-कहीं आंधी-तूफान, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 18 मार्च को हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती है जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक असर 19 और 20 मार्च को रहने का अनुमान है तथा इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।

इस बीच, चित्तौड़गढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोटा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस और फलौदी में 37.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दौसा में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र