राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना

Ads

राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 11:14 AM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 11:14 AM IST

जयपुर, 16 फरवरी (भाषा) एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, राज्य में आगामी 24 घंटे के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसकी वजह से 17 फरवरी को दोपहर बाद कुछ भागों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

विक्षोभ का सबसे अधिक असर 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने तथा कुछ भागों में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अलवर में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा