द्वारकाधीश मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी, ध्वजा को नुकसान पहुंचा, कोई हताहत नहीं

द्वारकाधीश मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी, ध्वजा को नुकसान पहुंचा, कोई हताहत नहीं

द्वारकाधीश मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी, ध्वजा को नुकसान पहुंचा, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: July 13, 2021 7:04 pm IST

अहमदाबाद, 13 जुलाई (भाषा) गुजरात के देवभूमि-द्वारका जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर पर मंगलवार शाम को आकाशीय बिजली गिर गयी जिससे मंदिर के शिखर पर पताका को नुकसान पहुंचा। हालांकि मंदिर भवन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिजली गिरने की घटना के बाद द्वारका जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर बात की। गांधीनगर में शाह के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार बिजली गिरने से मंदिर की इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

शाह गांधीनगर से लोकसभा सदस्य हैं।

भाषा वैभव आशीष

आशीष


लेखक के बारे में