गिर में दो और शेरों की मौत, 23 पहुंचा मौत का आंकड़ा

Ads

गिर में दो और शेरों की मौत, 23 पहुंचा मौत का आंकड़ा

  •  
  • Publish Date - October 3, 2018 / 08:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

अहमदाबाद। गुजरात के गिर में फिर दो शेरों की मौत हो गई। संक्रमण को शेरों की मौत की वजह बताया जा रहा है। दोनों शेरों को गिर अभयारण्य में जांच अभियान के दौरान बचाव केंद्र में भेजे गए थे जहां दोनों की मौत हो गई।  12 सितम्बर के बाद से मरने वाले शेरों की संख्या 23 हो गई है। 12 और 19 सितम्बर के बीच 11 शेरों की मौत आपसी लड़ाई और संक्रमण के कारण हो गई जबकि दस और शेरों की मौत 20 और 30 सितम्बर के बीच राहत केंद्रों में स्थानांतरित किए जाने के बाद हुई। 

पढ़ें- सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता, दो नक्सली कमांडर के साथ तीन माओवादी ढेर

आपको बता दें कि इससे पहले 21 सितंबर को खबर आई थी कि गिर के वन में 11 शेरों के शव मिले हैं।  जिसके बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया था कि सभी मृत शेर पिछले 11 दिनों में गिर (पूर्वी) मंडल मुख्यत: दालखनिया रेंज में मिले हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24