फेसबुक पर LIVE सुसाइड.. बेटे संग पति-पत्नी ने लगाई फांसी, जानिए परिवार ने आखिर क्यों उठाया ये कदम

फेसबुक पर LIVE सुसाइड.. बेटे संग पति-पत्नी ने लगाई फांसी, जानिए परिवार ने आखिर क्यों उठाया ये कदम

फेसबुक पर LIVE सुसाइड.. बेटे संग पति-पत्नी ने लगाई फांसी, जानिए परिवार ने आखिर क्यों उठाया ये कदम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: January 11, 2022 4:53 pm IST

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल के  24 परगना जिले के बकखाली इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फेसबुक लाइव कर फांसी लगा ली। परिवार के 3 सदस्यों ने आठ जनवरी को एक जंगल में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी की। उन्होंने इसका फेसबुक लाइव भी किया। मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम अशोक नस्कर उनकी पत्नी रीता नस्कर और बेटा अभिषेक नस्कर है।

पढ़ें- बल्लेबाज को आउट करने के बाद तेज गेंदबाज ने किया ‘अभद्र भाषा’ का इस्तेमाल, मैच फीस का 15% जुर्माना, 24 माह में तीसरा उल्लंघन

पुलिस के मुताबिक यह कदम हाल में हुए उनके अपमान की वजह से परिवार ने उठाया। पश्चिम बंगाल में एक ही परिवार के तीन लोगों द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है।

पढ़ें- ओमिक्रॉन वैरिएंट्स की होगी जल्द छुट्टी! ‘सुरक्षा कवच’ वैज्ञानिकों ने खोज निकाला.. जानिए

अशोक और रीता की लड़की पूनम एक स्वनिर्भर गोष्ठी से जुड़ी हुई है। उस पर इस ग्रुप के 14 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाकर 8 जनवरी की सुबह स्वनिर्भर ग्रुप की महिलाएं इकट्ठा होकर इनके घर पहुंची। महिलाओं ने पूनम और उनके परिवार को बहुत अपमानित किया।

पढ़ें- ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, अचूक मारक क्षमता.. एकदम सटीक बैठा निशाना

स्थानीय व पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्वनिर्भर गोष्ठी की महिलाओं ने सबसे पहले पूनम को घर से बाहर निकाला और उसे लेकर साथ चले गए। फिर बाकी घर वालों को भी घर से बाहर निकाल कर घर पर ताला लगा दिया। जानकारी के मुताबिक, पूनम और उसके पति को रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया और एक लैंपोस्ट से बांधकर मारा-पीटा भी गया था।

पढ़ें- छत्तीसगढ़: सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का आदेश.. देखिए पूरी जानकारी

प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि इसी अपमान के बाद अशोक, रीता और अभिषेक तीनों बक्खाली चले गए और एक जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पूनम को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। घटना की जानकारी तब हुई जब तीनों की खुदकुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

 


लेखक के बारे में