Lockdown Again India: भारत में एक फिर लगेगा लॉकडाउन? मोदी सरकार के इस मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात, LNG आयात को लेकर भी स्पष्ट किया रूख

भारत में एक फिर लगेगा लॉकडाउन? मोदी सरकार के इस मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात, Lockdown Again India Hardeep Singh Puri

Lockdown Again India: भारत में एक फिर लगेगा लॉकडाउन? मोदी सरकार के इस मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात, LNG आयात को लेकर भी स्पष्ट किया रूख
Modified Date: May 12, 2026 / 07:37 pm IST
Published Date: May 12, 2026 6:39 pm IST

नई दिल्ली। Lockdown Again India: साधनों के सीमित उपयोग को लेकर पीएम मोदी की ओर की गई अपील के बाद अफवाहों पर बाजार गर्म है। रूस से एलएनजी आयात और संभावित लॉकडाउन को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है। वहीं कई विपक्षी नेताओं ने भी इसे लॉकडाउन जैसी परिस्थिति करार दिया है। इन सभी चर्चाओं के बीच अब केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने रूस से एलएनजी आयात और संभावित लॉकडाउन को लेकर चल रही चर्चाओं को पूरी तरह अफवाह बताया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत ने कभी रूस से एलएनजी का आयात ही नहीं किया। देश में लॉकडाउन लगाए जाने जैसी बातें पूरी तरह झूठ और भ्रामक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना काल से लेकर अब तक विपक्ष लगातार अफवाह फैलाने का काम करता रहा है। मंत्री ने कहा कि विपक्ष ने लोगों को भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद भारत में एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है। सरकार ने दैनिक एलपीजी उत्पादन में करीब 55 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और आपूर्ति व्यवस्था मजबूत बनी रहेगी। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि देश में ईंधन और गैस की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है तथा सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। भारत ने कभी रूस से LNG का आयात ही नहीं किया।

पीएम मोदी ने लोगों से की थी ये अपील

Lockdown Again India: प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ‘स्वदेशी’ अपनाने और विदेशी मुद्रा (Foreign Exchange) बचाने के लिए एक विशेष आह्वान किया था। उनके सुझावों में ईंधन की बचत करना भी शामिल है। पीएम ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो, कारपूलिंग और ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। कंपनियों और कर्मचारियों को सलाह दी गई कि जहां संभव हो, घर से काम करें, ताकि सड़कों पर गाड़ियों का दबाव और तेल की खपत कम हो सके। PM ने लोगों से अपील की है कि वे कम से कम एक साल के लिए सोना (Gold) खरीदने और विदेशी यात्रा को टाल दें। भारत भारी मात्रा में सोना और तेल आयात करता है, जिसे कम करना देश की आर्थिक सेहत के लिए बेहद जरूरी है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।