कोरोनावारस से बचाव के लिए 31 मार्च तक 75 शहरों में लॉकडाउन, इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बस-मेट्रो सहित अन्य सेवांए बंद

कोरोनावारस से बचाव के लिए 31 मार्च तक 75 शहरों में लॉकडाउन, इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बस-मेट्रो सहित अन्य सेवांए बंद

कोरोनावारस से बचाव के लिए 31 मार्च तक 75 शहरों में लॉकडाउन, इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बस-मेट्रो सहित अन्य सेवांए बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: March 22, 2020 10:22 am IST

नई दिल्ली: कोरानावारस को लेकर पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। हालात को देखते हुए कैबिनेट सचिव ने आज राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ कोरोना वायरस की​ स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश के 75 शहरों को लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। लॉकडाउन के दौरान इन शहरों में सिर्फ जरूरी और इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगी। इसके साथ ही 31 मार्च तक के लिए इन जिलों में ट्रेन,बस और मेट्रो सेवाओं को भी बंद कर दी गई है।

Read More: दुर्ग-भिलाई ने जनता कर्फ्यू को दिया पूरी तरह समर्थन, सड़क पर पसरा सन्नाटा, दुकानें बंद

बता दें कि देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में जहां 63 साल के एक मरीज ने बीती रात दम तोड़ दिया तो वहीं बिहार में पटना एम्स में एक 38 साल के व्यक्ति की बीती रात मौत हो गई। वहीं भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आज दोपहर 2.40 बजे तक देश में कुल 370 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच देश में 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनें रद कर दी गई है। हालात को देखते हुए भारतीस रेलवे ने भी 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

Read More: अगर आप भी कर रहे हैं वर्क फ्रॉम होम, तो मददगार साबित होगा जियो का ये प्लान, हाई स्पीड के साथ मिलेगा भरपूर डेटा

गौरतलब है कि ‘जनता कर्फ्यू’ शुरु, आम दिनों में सड़कों पर दिखने वाली गतिविधियां थमीं, पीएम मोदी की अपील का व्यापक असर कोरोना वायरस को लेकर विश्व में हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। चीन के वुहान से फैली महामारी कोविड-19 के मरीजों की संख्या भारत में भी बढ़ती जा रही है। इसके वायरस के प्रसार को रोकने के के लिए पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में रविवार 22 मार्च को भारत में जनता कर्फ्यू की अपील की है। सुबह 7 बजे से शुरु होकर यह आज रात नौ बजे तक जारी रहेगा।

Read More: कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत, भारत में इस वायरस से मरने वालों की संख्या हुई 6

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"