तेलंगाना में 29 मई तक रहेगा लॉक डाउन, हालात को देखते हुए सरकार ने जारी किया आदेश

तेलंगाना में 29 मई तक रहेगा लॉक डाउन, हालात को देखते हुए सरकार ने जारी किया आदेश

तेलंगाना में 29 मई तक रहेगा लॉक डाउन, हालात को देखते हुए सरकार ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: May 5, 2020 5:21 pm IST

तेलंगाना: भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन 3.0 17 मई तक कर दिया गया है। इसी बीच तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि तेलंगाना मुख्यमंत्री ने राज्य में लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। ज्ञात हो कि तेलंगाना में अब तक 1085 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 585 स्वस्थ्य हो चुके हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: मध्यप्रदेश में 3 हजार पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में मिले 107 नए मरीज

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के भीतर 4000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 46,711 हो गई है।वहीं, पिछले 24 घंटे में 210 मौतें हुई हैं, इसके बाद मरने वालों की संख्या 1583 हो चुकी है। देश में अब कुल 31,967 सक्रिय मामले हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना मरीज की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 23

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"