लोहरदगा के युवक की तमिलनाडु में मौत

लोहरदगा के युवक की तमिलनाडु में मौत

लोहरदगा के युवक की तमिलनाडु में मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: August 29, 2021 12:40 am IST

लोहरदगा, 28 अगस्त (भाषा) नौकरी के लिए गए तमिलनाडु गए लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के धोबाली गांव निवासी आंनद उरांव की वहां पर बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आनंद एक महीना पहले ही तमिलनाडु गया था। वह वहां वॉचमैन का काम करता था। घटना दो दिन पहले की है। वह शौच के लिए गया था जहां उसकी करंट लगने से मृत्यु हो गई।

सूत्रों ने बताया कि आनंद का शव एम्बुलेंस से उसके घर लाया जा रहा है।

भाषा सं इन्दु

मानसी

मानसी


लेखक के बारे में