BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Lok Adalat: क्या आप भी परेशान है ट्रैफिक चालान के नोटिस से?.. लोक अदालत में मिलेगी मुक्ति, जानें कब और कहां होगा आयोजन

Lok Adalat: दिल्ली में 10 जनवरी 2026 को नेशनल Lok Adalat का आयोजन होने जा रहा है।

lok adalat

lok adalat

muskan mishra
Published: 06 Jan 2026 | 2:10 pmModified: 06 Jan 2026 | 2:14 pm
HIGHLIGHTS
  1. नेशनल लोक अदालत 10 जनवरी 2026
  2. पुराने ट्रैफिक चालान कम जुर्माने में सेटल
  3. दिल्ली के सभी जिला न्यायालय शामिल

दिल्ली: दिल्ली में 10 जनवरी 2026 को नेशनल Lok Adalat का आयोजन होने जा रहा है। यह उन वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है जिनके पुराने ट्रैफिक ई-चालान (e-challan) लंबित हैं। इस मौके पर वे अपने चालान को कम जुर्माने के साथ जमा कर सकते हैं या पूरी तरह माफ करवा सकते हैं। दिल्ली के सभी जिला न्यायालयों में यह Lok Adalat आयोजित की जाएगी।

Lok Adalat Challan: पुराने ट्रैफिक चालान कम जुर्माने में सेटल

इस Lok Adalat का मुख्य उद्देश्य पुराने छोटे ट्रैफिक चालानों को तेजी से सेटल करना है। इसमें केवल 30 सितंबर 2025 तक के पेंडिंग चालान ही शामिल होंगे। अगर आपकी कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर या अन्य वाहन पर कोई चालान लंबित है, तो इसे सेटल कराने का यह सही अवसर है।

Lok Adalat Registration: लोक अदालत में शामिल होने का तरीका

इस लोक अदालत में भाग लेने के लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन 5 जनवरी 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो चुके हैं। आप इस लिंक
पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एक दिन में अधिकतम 45,000 चालान और कुल 1,80,000 चालान ही लिए जाएंगे। इसलिए रजिस्ट्रेशन जल्दी करना जरूरी है।

स्टेप 1 – पेंडिंग चालान चेक करें:

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस या परिवहन पोर्टल पर अपने वाहन का नंबर डालकर यह देखें कि कौन-कौन से चालान लंबित हैं।

स्टेप 2 – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:
रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आपको टोकन नंबर और अपॉइंटमेंट लेटर मिलेगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर लेना जरूरी है।

स्टेप 3 – कोर्ट पहुंचें:
10 जनवरी को अपने अपॉइंटमेंट समय पर कोर्ट पहुंचें। लोक अदालत दिल्ली के सभी जिला न्यायालयों में आयोजित की जाएगी, जैसे तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका, पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा और राउज एवेन्यू। साथ में RC, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण सर्टिफिकेट और टोकन का प्रिंटआउट साथ रखें।

स्टेप 4 – सुनवाई और सेटलमेंट:
कोर्ट में जज आपके मामले की सुनवाई करेंगे। वे जुर्माने को कम कर सकते हैं या पूरी तरह माफ कर सकते हैं।

स्टेप 5 – पेमेंट:
अगर संशोधित जुर्माना तय होता है, तो उसे उसी समय काउंटर पर जमा करें। इसके बाद चालान सिस्टम से हट जाएगा।

Lok Adalat Next Date: सिविल मामलों का भी निपटारा

Lok Adalat में केवल छोटे ट्रैफिक अपराध ही निपटाए जाएंगे, जैसे बिना हेलमेट या सीट बेल्ट चलाना, ओवर-स्पीडिंग, रेड लाइट जंप, गलत पार्किंग, बिना PUC सर्टिफिकेट गाड़ी चलाना या नंबर प्लेट न होना। गंभीर अपराध जैसे शराब पीकर गाड़ी चलाना, हिट-एंड-रन या बड़े सड़क हादसे लोक अदालत में नहीं सेटल होंगे। साथ ही, लोक अदालत में सिविल मामले जैसे छोटे पारिवारिक विवाद और संपत्ति संबंधी मामूली केस भी निपटाए जा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नेशनल लोक अदालत 10 जनवरी 2026

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Are you also troubled by the traffic challan notice? You will get relief in Lok Adalat, know when and where it will be organised.

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am