लोकसभा में पीठासीन सभापति पाल ने भाजपा सांसद से कहा, ‘भाई साहब’ कहकर संबोधित न करें

लोकसभा में पीठासीन सभापति पाल ने भाजपा सांसद से कहा, ‘भाई साहब’ कहकर संबोधित न करें

लोकसभा में पीठासीन सभापति पाल ने भाजपा सांसद से कहा, ‘भाई साहब’ कहकर संबोधित न करें
Modified Date: March 17, 2026 / 03:18 pm IST
Published Date: March 17, 2026 3:18 pm IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) लोकसभा में मंगलवार को पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद को हिदायत दी कि वह सदन की कार्यवाही के दौरान अध्यक्षता कर रहे सदस्य को ‘‘भाई साहब’’ कहकर संबोधित नहीं करें।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान जब पीठासीन सभापति ने भाजपा के राजेश मिश्रा से अपनी बात समाप्त करने को कहा, तो भाजपा सांसद ने टिप्पणी की, ‘‘एक मिनट भाई साहब, एक मिनट…कल मैं दिनभर बैठा हूं भाई साहब।’’

इस पर पाल ने कहा, ‘‘राजेश मिश्रा जी और सभी माननीय सदस्यों से मेरा आग्रह है कि कोई भी (सदस्य) जब आसन पर होते हैं, चाहे वह (लोकसभा) अध्यक्ष हों या पीठासीन सभापति हों, तो सदन की यह परंपरा है कि उनका उल्लेख आप चेयरपर्सन, अधिष्ठाता, सभापति के रूप में करेंगे, भाई साहब के रूप में नहीं करेंगे।’’

इस पर, सदन में कुछ सदस्यों ने ठहाके लगाए।

इससे पहले, मिश्रा ने चर्चा में भाग लेते हुए सरकार से रेलगाड़ियों के आहार में महुआ का लड्डू और बिस्किट शामिल करने की मांग की। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया कि यह बिल्कुल ‘शुगर फ्री’ और पौष्टिक आहार होता है।

भाषा सुभाष वैभव

वैभव


लेखक के बारे में