लोकसभा चुनाव 2019: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में आज कई दिग्गजों की चुनावी सभाएं

लोकसभा चुनाव 2019: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में आज कई दिग्गजों की चुनावी सभाएं

लोकसभा चुनाव 2019: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में आज कई दिग्गजों की चुनावी सभाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: April 19, 2019 2:20 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुटे हैं, और स्टार प्रचारकों के दौरे भी लगातार जारी है। इसी के तहत मुख्यमंत्री आज कोरिया और जांजगीर चांपा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम भूपेश बघेल पहले वे कोरिया में भरत-सोनहत के केल्हारी जाएंगे और फिर वहीं से जांजगीर में पामगढ़ के कोसला जाएंगे।

ये भी पढ़ें: देशभर के व्यापारियों से पीएम मोदी आज करेंगे संवाद, इधर कानपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो

जिसके बाद मध्यप्रदेश में सतना में भी एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उधर कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे रायगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें: सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 लोग घायल, 8 की हालत गंभीर

इधर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज छिंदवाड़ा में रहेंगे। वे आज हनुमान जयंती के मैके पर सिमरिया में पूजा पाठ करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ और कोतमा के साथ सीधी के दौरे पर रहेंगे। जहां वे चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में कुछ समय के लिए रुककर गुना और शिवपुरी के चुनावी दौरे पर रवाना हो जाएंगे।


लेखक के बारे में