लोकसभा ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

लोकसभा ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

लोकसभा ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
Modified Date: July 24, 2026 / 11:33 am IST
Published Date: July 24, 2026 11:33 am IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) लोकसभा ने शुक्रवार को कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैन्य बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी।

सदन की बैठक शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने कारगिल विजय दिवस का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है, लेकिन उस दिन रविवार होने के कारण सदन का अवकाश रहेगा और इसलिए आज ही वह इसका उल्लेख कर रहे हैं।

बिरला ने कहा कि 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे सशस्त्र बलों के अप्रतिम शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है और यह सभा सशस्त्र बलों के वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करती है जिन्होंने अत्यंत दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों, विषय परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम की परवाह नहीं करते हुए वीरता का प्रदर्शन किया तथा देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा की।

इसके बाद सभा ने कुछ पल मौन रखकर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

भाषा वैभव हक

हक


लेखक के बारे में